फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Chutkule: जीजा ने साली के सामने खाई दो कसमें, पढ़ें सोशल मीडिया पर वायरल ये जोक्स

Fri, 03 Jul 2026 04:00 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 03 Jul 2026 04:00 PM IST
सार

New Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
Jija Sali Jokes In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Whatsapp New Jokes Pati Patni Chutkule In Hindi
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik

Jija Sali Funny Jokes: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से चुटकुले गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। इसके लिए आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।

 

जीजा- आज मैंने दो कसमें खाई हैं

साली- वो क्या?

जीजा- पहली, किसी पराई लड़की पर नजर नहीं डालूंगा,
दूसरी, किसी भी लड़की को पराई नहीं समझूंगा......


साली- लोग कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर बनाई जाती हैं
जीजा- लेकिन नीचे जोड़ियों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि,
ऊपर भी ढंग से काम नहीं हो रहा है
जीजा की बात सुनकर साली की बोलती बंद हो गई......

Jija Sali Jokes In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Whatsapp New Jokes Pati Patni Chutkule In Hindi
जीजा-साली जोक्स - फोटो : freepik
लड़का एक लड़की के साथ घर आ गया
मां ने पूछा यह कौन है?
लड़का बोला यह मेरी धर्मपत्नी है
मां सकते में आ गई और गुस्से में पूछा- कब से चल रहा था
तुम दोनों के बीच ये सब?
लड़का बोला- पता नहीं यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठी
किसी का इंतज़ार कर रही थी,
बजरंग दल वालों ने हमारी शादी करवा दी.....
Jija Sali Jokes In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Whatsapp New Jokes Pati Patni Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गोलू ने भगवान की बहुत कठोर तपस्या की
प्रसन्न होकर भगवान प्रकट हुए और बोले- मांगो वत्स,
क्या चाहिए?
गोलू- सिस्टम से चलिए प्रभु
पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती हैं
उनका क्या हुआ?

Today Funny Jokes: मुझे अस्पताल में कब तक रुकना पड़ेगा? डॉक्टर का जवाब सुनकर गोलू के उड़े होश

Chutkule: पति के देर से घर आने पर सास ने बहू से कही ऐसी बात, पढ़कर खिलखलाकर हंसने लगेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन
Jija Sali Jokes In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Whatsapp New Jokes Pati Patni Chutkule In Hindi
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति- खाना खाते समय, एक रोटी और देना
पत्नी- रोटी तो खत्म हो गई
पति- ऐसे कैसे?
पत्नी- वैसे ही जैसे कल साड़ी लाने के लिए,
आपके पैसे खत्म हुए थे.....



पति और पत्नी आपस में लड़ते हुए 

पत्नी- तुम पागल, तुम्हारी बहन पागल
पति- तुम पागल, तुम्हारा भाई पागल
पत्नी- मेरे भाई को क्यों बोल रहे हो?
बहन को नहीं बोल सकते क्या
पति- तुम्हारे चक्कर में साली से भी बिगाड़,
लूं क्या अब......
विज्ञापन
Jija Sali Jokes In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Whatsapp New Jokes Pati Patni Chutkule In Hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
क्लास में पिंकी को सब बुआ-बुआ कहते थे,
एक दिन इस की शिकायत उसने अपने टीचर से कर दी
टीचर ने सब लड़कों से पूछा- जो लड़के पिंकी को बुआ कहते हैं, 
वो सभी खड़े हो जाए
एक लड़के को छोड़ के सभी के सभी खड़े हो गए
टीचर ने पूछा- क्या तुम पिंकी को बुआ नहीं कहते?
लड़का- मैम में तो फूफाजी हूं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed