Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: साली- आप क्या करते हैं? जीजा ने पलट कर दिया गजब का जवाब

Fri, 30 May 2025 05:40 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 30 May 2025 05:40 PM IST
सार

Hindi Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले (Viral Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन
Jija sali funny jokes husband wife majedar chutkule in hindi devar bhabhi best chutkule
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Viral Jokes: आजकल की तनावपूर्ण जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। काम, परिवार और अन्य कारणों से होने वाले मानसिक तनाव को कम करने के लिए विशेषज्ञ भी खुलकर हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और मन हल्का रहता है, जिससे इंसान भविष्य के प्रति सकारात्मक रहता है। सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के चुटकुलों से लेकर टीचर-स्टूडेंट के मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं। इन जोक्स  को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल हो रहे यह चुटकुले नए होने के साथ ही मजेदार भी हैं। आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर..... 


साली- आप क्या करते हैं?
जीजा- मैं पायलट हूं
साली- अच्छा, कौन सी एयरलाइंस में पायलट हैं आप?
जीजा- अरे मैं शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं
जीजा की बात सुनकर साली हुई बेहोश....
Trending Videos
Jija sali funny jokes husband wife majedar chutkule in hindi devar bhabhi best chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार'
उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार
हमने जो खरीद के रखी है, तो हम बेवकूफ हैं क्या?
Jija sali funny jokes husband wife majedar chutkule in hindi devar bhabhi best chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू (गप्पू से)- यार सुना था, वाइफ को बहस से नहीं जीत सकते
तो अपनी मुस्कान से हराओ
मैंने आज कोशिश की तो वो बोली,
आजकल ज्यादा हंसी आ रही है तुमको
लगता है तुम्हारा भूत उतारना पड़ेगा.....


Funny Jokes: लड़की- क्या फिर तुम्हारा वो सपना पूरा हुआ या नहीं? लड़के का जवाब सुनते ही उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Jija sali funny jokes husband wife majedar chutkule in hindi devar bhabhi best chutkule
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
लड़की- तुम मांसाहारी हो?
लड़का- नहीं
लड़की- तुम हो क्योंकि तुम मेरा दिमाग खाते हो
लड़का- हां मैं तुम्हारा दिमाग खाता हूं लेकिन मांसाहारी नहीं हूं
क्योंकि तुम्हारे दिमाग में तो 'भूंसा' भरा है......
विज्ञापन
Jija sali funny jokes husband wife majedar chutkule in hindi devar bhabhi best chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया
और उसे अपने बादशाह के पास ले गए
बादशाह- इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए
चिंटू- नहीं-नहीं जहां पनाह, रहम फरमाइए,
मुझे बंदा ही रहने दिया जाए....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed