आज से नए साल का उदय हो गया है और नए साल के आगाज के साथ ही एक नई शुरुआत भी हो गई है। लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं। लोगों ने अपनों को नए साल की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है और हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। नए साल का जश्न मना कर थक गए हों तो इन्हें पढ़कर थोड़ा हंस भी लीजिए। कहा जाता है कि साल के पहले दिन खुश रहेंगे तो पूरा साल हंसी-ख़ुशी बीतता है। तो चलिए शुरू करते हैं शानदार जोक्स का सिलसिला...
Funny Jokes in Hindi: पत्नी ने पति से पूछा- तुम मूर्ख हो या मैं? मिला ऐसा जवाब कि हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप
पत्नी ने पति से पूछा पत्नी- अच्छा ये बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं ???
पति- (शान्त मन से) प्रिये ये बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यन्त तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मूर्ख व्यक्ति से शादी करो
पति का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा गया है!!
बेटा- मम्मी, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
मां- बेटा तू तो करोड़ों का है।
बेटा- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है...
फिर मां ने की चप्पलों की बरसात...
12 साल बाद वो जेल से छूटा।
मैले कुचैले कपडों में बहुत थका हुआ घर पहुंचा।
घर पहुंचते ही बीवी चिल्लाई : कहां घूम रहे थे इतनी देर ??
आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो गई थी ना ????
वो आदमी वापिस जेल चला गया
टीचर सौरव से- ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है...?
सौरव- अगर बेहोश नहीं किया और मरीज ऑपरेशन करना सीख गया, तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा...!
सौरव का जवाब सुनकर टीचर ही बेहोश हो गई....