फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फनी जोक्स: पत्नी- मैं तंग आ गई हूं, मुझे तलाक चाहिए, पति का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 14 Sep 2026 06:54 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 14 Sep 2026 06:54 PM IST
सार

फनी जोक्स: इंसान को खुश रहने के लिए प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। खुश रहने के लिए इंसान को हमेशा हंसते रहना चाहिए, क्योंकि हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुले पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Husband Wife Jokes in Hindi Funny Jokes pati patni jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

फनी जोक्स: अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



एक औरत थाली लेके मंदिर जा रही थी
अचानक एक आदमी आता है और बोलता है
आदमी- बहन जी पिंकी आपकी ही बेटी हैं ना ?
औरत- हां तो
आदमी- आपको पता है आपकी बेटी कॉलेज जाने के बहाने कहां जाती है
औरत- मेरे को क्या
आदमी- लेकिन वो तो आपकी बेटी है
औरत- तो फिर तेरे को क्या?
 

Husband Wife Jokes in Hindi Funny Jokes pati patni jokes in Hindi
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik/Amar Ujala

पत्नी (गुस्से में)- मैं तंग आ गई हूं, रोज-रोज की किच-किच से, मुझे तलाक चाहिए!
पति- ये लो, चुपचाप चॉकलेट खाओ।
पत्नी (थोड़ा मुस्कुराते हुए)- मना रहे हो न मुझे?
पति- नहीं रे पगली! मां कहती है कि कोई भी शुभ या अच्छा काम करने से पहले कुछ मीठा खा लेना चाहिए!
 

Husband Wife Jokes in Hindi Funny Jokes pati patni jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...
बॉम्बे मेल- पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।


98 साल के बूढ़े आदमी से शादी को लेकर 18 साल की लड़की ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Wife Jokes in Hindi Funny Jokes pati patni jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए।
ब्वॉयफ्रेंड- चल पगली....कुछ भी हो....
मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा....
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं.....

हिंदी जोक्स: शादी से पहले मायके से खाना बनाना सीख कर नहीं आ सकती थी क्या? बहू का जवाब सुनकर सास के उड़ गए होश

विज्ञापन
Husband Wife Jokes in Hindi Funny Jokes pati patni jokes in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed