फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी जोक्स: आदमी- 80 साल की उम्र में भी आपके प्यार का राज क्या है? दादा का जवाब सुनकर हो गया बेहोश

Mon, 14 Sep 2026 06:54 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 14 Sep 2026 06:54 PM IST
सार

हिंदी जोक्स: आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें तो आपका मन शांत रहेगा, साथ ही सकारात्मकता भी आती है। हंसी एक दवा की तरह है, जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। हंसने से इंसान का इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं।
 

विज्ञापन
Hindi Jokes comedy jokes funny jokes hindi Dada ji jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

हिंदी जोक्स: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।



सुरेश की बीवी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल ले गए...
सुरेश ने नर्स से बोला- बच्चा होने के बाद सीधे मत बताना,
नर्स- मतलब
सुरेश - लड़का हो तो टमाटर बोलना और लड़की हो तो कहना प्याज हुई है...
इत्तेफाक से सुरेश की बीवी के जुड़वा बच्चे हुए एक लड़का एक लड़की...
नर्स कन्फूयजन में बाहर आकर बोली बधाई हो सलाद हुआ है...
 

Hindi Jokes comedy jokes funny jokes hindi Dada ji jokes
फनी चुटकुले - फोटो : freepik

आदमी- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं। इस प्यार का राज क्या है?
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था ,पूछने की हिम्मत नहीं हुई ,इसलिए डार्लिंग कहता हूं।
 
 

Hindi Jokes comedy jokes funny jokes hindi Dada ji jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

भूगोल की खूबसूरत टीचर को देखकर पप्पू आह भरकर बोला...
टीचर-गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है?
पप्पू-घर से स्कूल के लिए मेकअप कर निकलती है, और स्कूल के पीछे कालू से मिलती है।

गुमटी पर बैठ दोस्तों के साथ इन मजेदार चुटकुलों का लें आनंद, बन जाएगा आपका दिन
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes comedy jokes funny jokes hindi Dada ji jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया... 
दादा- क्या हुआ बेटा, तुम बहुत जल्दी घर आ गए।
लड़का- हां दादा, मैंने एक मच्छर को मारा तो टीचर ने भगा दिया।
दादा- क्या? तुम सच बोल रहे हो, एक मच्छर मारने के लिए स्कूल से भगा दिया।
लड़का- मच्छर टीचर के गाल पर बैठा हुआ था। 

हिंदी जोक्स: शादी से पहले मायके से खाना बनाना सीख कर नहीं आ सकती थी क्या? बहू का जवाब सुनकर सास के उड़ गए होश
 

विज्ञापन
Hindi Jokes comedy jokes funny jokes hindi Dada ji jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

चिंटू- मिंटू, जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है। सारा घर हिल रहा है 
मिंटू- ओए,चुपचाप जाके सो जा, घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा। हम तो किराएदार हैं।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed