फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: पत्नी के साथ मार्केट गए पप्पू को मिली लड़की, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Tue, 09 Sep 2025 02:00 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 09 Sep 2025 02:00 PM IST
सार

Funny Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं।

विज्ञापन
Husband Wife Funny Hindi Jokes Pati Patni Desi Chutkule Jija Sali Viral Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Comedy Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले (Jokes In Hindi) हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप जोक्स (Chutkule in Hindi) पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



पप्पू अपनी पत्नी को लेकर मार्केट गया
रास्ते में उसे एक लड़की ने मुस्कुरा कर हैलो किया 
पप्पू की पत्नी (गुस्से में)- कौन थी वो?
पप्पू- प्लीज दिमाग खराब मत करो,
अभी उसको भी बताना है कि तुम कौन हो?

Husband Wife Funny Hindi Jokes Pati Patni Desi Chutkule Jija Sali Viral Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू- स्कूल में 1 काला और 1 सफेद जूता पहनकर आता है.
टीचर - घर जाओ और जूते बदल कर आओ.
चिंटू- कोई फायदा नहीं,
वहां भी एक काला और एक सफेद जूता ही रखा है.....

टीचर - बच्चों, महान व्यक्ति वह होता है, जो हमेशा दूसरों की मदद करे
पप्पू- सर एग्जाम में न आप खुद महानता दिखाते हैं, न हमें आपस में दिखाने देते हैं.....
Husband Wife Funny Hindi Jokes Pati Patni Desi Chutkule Jija Sali Viral Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
कस्टमर केयर- गुड मॉर्निंग सर, एयरटेल में आपका स्वागत है
बोलिए मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूं?
पप्पू- मेरे पड़ोस की कविता का नंबर दे दो.....


Hindi Chutkule: भाभी- फोन पे इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो? देवर ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Wife Funny Hindi Jokes Pati Patni Desi Chutkule Jija Sali Viral Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मम्मी (चिंटू से)- तू बाल क्यों नहीं कटवाता है?
चिंटू- ओह मम्मी, इट्स फैशन
मम्मी- नालायक, तेरी बड़ी बहन को दखने आये थे
वो तुझे पसंद करके चले गये.....

चिंटू- मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
मम्मी- नहीं, पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
चिंटू- क्योंकि, मैं कहीं भी जाता हूं, तो सब यही कहते हैं कि
हे भगवान फिर आ गया...
विज्ञापन
Husband Wife Funny Hindi Jokes Pati Patni Desi Chutkule Jija Sali Viral Jokes
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik

लड़की ने प्यार से लड़के के सीने पर अपना सिर रखा और बोली-
जानू, आपका दिल कितना कुरकुरा है

लड़का- अरे पगली, दिल कुरकुरा नहीं है,
जेब में बीड़ी का बंडल पड़ा है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed