फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करते पति के साथ हुआ कुछ ऐसा, पढ़कर लोटपोट हो जाएगे आप

Mon, 18 Aug 2025 10:04 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 18 Aug 2025 10:04 PM IST
सार

Comedy Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Husband Wife Desi Chutkule In Hindi Jija Sali Viral Jokes Pati Patni Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....



एक बार पति ने आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करते हुए किचन में जाकर,
चार पीस ब्रेड सेक कर उसपर हरी चटनी लगा कर खा गया
अब बेचारा एक घंटे से चुपचाप बैठा है
पत्नी बार-बार पूछ रही है कि मेंहदी भिगोई थी कहां गई?

Husband Wife Desi Chutkule In Hindi Jija Sali Viral Jokes Pati Patni Funny Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
महिला (डॉक्टर से)- इनकी बीमारी ठीक करो
ये रात में जोर-जोर से मेरा नाम पुकारते हैं
डॉक्टर- आप तो बहुत लक्की हो
महिला- नहीं, कल इनकी पत्नी मायके से वापस आ रही है.....

पप्पू ऑपरेशन के लिए एक डॉक्टर के पास गया और वहां रखी
फूलों की माला को देखकर बोला- ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है?
डॉक्टर- ये मेरे जीवन का पहला ऑपरेशन है, सफल हुआ तो मेरे लिए
नहीं तो तुम्हारे लिए.....
Husband Wife Desi Chutkule In Hindi Jija Sali Viral Jokes Pati Patni Funny Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
विदाई के वक्त दुल्हन ने रोते हुए दूल्हे से कहा,
आपके कारण आज मेरे घरवाले रो रहे हैं
दूल्हा- तो?
दुल्हन- अब देखना मैं तुम्हे जीवन भर रुलाऊंगी
सुनकर दूल्हे के होश उड़ गए....
 

Chutkule In Hindi: ससुर- शादी के बाद जीवन कैसा बीत रहा है? दामाद का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Wife Desi Chutkule In Hindi Jija Sali Viral Jokes Pati Patni Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

गर्लफ्रेंड- आज मेरी शादी है
अब क्यों लौटकर आए हो यहां?
बॉयफ्रेंड- डीजे का ऑर्डर हमको ही मिला है
अब काम धंधा भी छोड़ दें क्या?


लड़की- तुम्हारा मोबाइल बढ़िया है, कितने का है?

लड़का- रेस में जीता है
लड़की- कितने लोग थे, रेस में?
लड़का- मोबाइल शॉप का मालिक, तीन पुलिसवाले और मैं....

विज्ञापन
Husband Wife Desi Chutkule In Hindi Jija Sali Viral Jokes Pati Patni Funny Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक लड़का-लड़की समंदर के किनारे बैठे थे 
लड़की- तुम कब तक मेरे साथ रहोगे?
लड़के ने अपना एक आंसू समंदर में गिराया और बोला,
जब तक तुम इस आंसू को न ढूढं लो तब तक 
ये देखकर समंदर खुद बोल उठा- तुम लोग ये सब सीखते कहां से हो.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed