अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत अच्छी हो तो हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लीजिए। अच्छी सेहत के लिए हंसना बहुत जरूरी है, लेकिन आज कल की भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के पास इतना समय नहीं है कि परिवार में एक साथ बैठकर हंसी-मजाक कर सकें। चिंता और तनाव की वजह से कई बीमारियां लोगों को घेर लेती हैं। इसलिए मानसिक तनाव से बचने के लिए लोगों को अधिक से अधिक खुश रहने की जरूरत है। लोगों को हंसाने और खुश रखने में जोक्स बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही मजेदार जोक्स और चुटकुले। जिन्हें आप पढ़कर खुद भी हंस सकते हैं और दूसरों को भी हंसा सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस सफर में
Hindi Jokes: मोनू ने फोन पर कही ऐसी बात कि पूरी बस हो गई खाली, वजह जानकर आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनू दर्जी का काम करता था, वो दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा,
उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला... तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई।
सोनू - पापा मुझे मैडम रोज मार लगाती हैं।
पापा- तू डर मत बेटे, तू तो शेर का बच्चा है!
सोनू - मैडम भी यही कहती हैं।
पापा- क्या?
सोनू - ना जाने किस जानवर की औलाद है
कुछ पढ़ता ही नहीं!
आधी रात को तांत्रिक बाबा को फोनकर अजनबी लड़की बोली...
सरकाई लियो खटिया जाड़ा लगे,
तांत्रिक बाबा-हेलो, कौन?
लड़की-भरो, मांग मेरी भरो...
तांत्रिक बाबा बिस्तर से उठकर बोला-क्या सही में मुझसे शादी करोगी?
लड़की-इस गाने को कॉलर ट्यून बनाने के लिए 1 दबाएं।
पप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था,
अचानक गाड़ी एक खम्बे से टकरा गयी
पुलिस-बाहर निकल साले
पप्पू-माफ़ कर दो दरोगा जी
पुलिस-साले दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल
पप्पू-अरे नहीं साब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे।