Hindi Jokes: वर्तमान समय में आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। मानसिक तनाव और चिंता से बचना है, तो इंसान को नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इस जोक्स को पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Hindi Jokes: महिला और दुकानदार की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
भिखारी- दादी, रोटी दे दीजिए खाने के लिए!
दादी- अभी बनी नहीं है, बाद में आना..
भिखारी- ठीक है फिर यह लो मेरा मोबाइल नंबर, बन जाए तो मिस कॉल कर देना!
दादी- अरे मिस कॉल क्या करना, व्हॉट्सएप है न… उस पर डाल दूंगी, डाउनलोड कर लेना!
मम्मी- पेपर कैसा था?
बेटा- पतला सा था, सफेद रंग का।
मम्मी- मेरा मतलब है कि पेपर कैसा हुआ?
बेटा- फिफ्टी-फिफ्टी।
मम्मी- मैं समझी नहीं?
बेटा- जो पेपर मे लिखा था वह मेरी समझ में नहीं आया।
लेकिन मैंने जो कापी में लिखा है, वह जांचने वाले की समझ में नहीं आएगा।
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद? बेटा- और उसके बाद ग़ुलाम, बेगम और बादशाह!
Jokes Hindi: संता- पहले अंडा आया या मुर्गी? बंता ने दिया गजब का जवाब
शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए,
पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने
लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने
लगा..!!
गरीबों की मदद करने लगा
सारे ग़लत काम छोड़ दिये और प्रभु की
भक्ति में लग गया..!!
अब पत्नी फ़ोन पर , अपने पति के बारे
में सहेली को बता रही थी- ” कमीना
अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में
लगा हुआ है..!! “