फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: जब पत्नी ने पति को अचानक जड़ दिया थप्पड़, पढ़िए वायरल चुटकुले

Sat, 18 Mar 2023 03:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 03:17 PM IST
विज्ञापन
Hindi Jokes: When The Wife Suddenly Slapped her husband Husband Wife Jokes Read Pati Patni Ke Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट लाने काम काम करते हैं। हंसने से आपका मन तरोताजा रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes Chutkule) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे। 



पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!

Hindi Jokes: When The Wife Suddenly Slapped her husband Husband Wife Jokes Read Pati Patni Ke Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी ने पति को तमाचा मार दिया... 
पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की...? 
पत्नी बोली - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
 

Hindi Jokes: When The Wife Suddenly Slapped her husband Husband Wife Jokes Read Pati Patni Ke Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू केले खरीदने गया
चिंटू- एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला- दस रूपये का है
चिंटू- चार रूपये में दे दे
दुकानवाला- चार रूपये में छिलका दूंगा
चिंटू- ये ले छह रूपये सिर्फ केला दे दे छिलका तू रख ले

Latest Jokes: मिंटू ने चिंटू का हाथ देखकर कही ऐसी बात, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes: When The Wife Suddenly Slapped her husband Husband Wife Jokes Read Pati Patni Ke Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

सोनू- यार तुम स्कूल क्यों नहीं जातो हो
मोनू- अरे भाई जाता तो हूं लेकिन लोग मुझे मार के बाहर फेंक देते हैं
सोनू- ऐसा क्यों भाई? कौन से स्कूल जाते हो?
मोनू- कन्या विद्यालय

आज के मजेदार जोक्स: पापा और बेटी की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
 

विज्ञापन
Hindi Jokes: When The Wife Suddenly Slapped her husband Husband Wife Jokes Read Pati Patni Ke Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

एक रात बिजली नहीं थी और संता का सिगरेट पीने का मन हुआ।
सब तरफ माचिस ढूंढ़ी, पर कहीं नहीं मिली।
आखिर में मन मारकर, मोमबत्ती बुझाकर सो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed