Hindi Jokes: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए आपको किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि आप कभी भी हंस सकते हैं। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंसने लगेगा। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सिलसिले पर...
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी ?
पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा ?
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है ?
पति- गई भैंस पानी में।
पत्नी तिलमिलाकर रह गई। फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे?
पति- हां, क्या करना है?
पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है।
ऐसा दो तीन बार करना है।
पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है?
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का !!!
संता- शराब पी कर एक साधू से टकरा गया।
साधू गुस्से में- ऐ मूर्ख, मैं तुझे श्राप देता हूं...
बीच में रोकते हुए संता- रुकिए महाराज,
मैं एक ग्लास लेके आता हूं !!!
संता- स्कूल से जल्दी घर आ गया...
मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए,
संता- हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया...
मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया
संता- मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था...
पति- क्या तुम जानती हों दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?
पत्नी- दुनिया में सिर्फ वही लोग शरीफ हैं...,
जिनके मोबाइल में पासवर्ड नहीं है।
एक कंजूस आदमी ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई
शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडीज कार गिफ्ट की।
शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी, आदमी ने फिर खून दिया।
अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए।
कंजूस- इस बार सिर्फ लड्डू
शेख- अब मेरे अंदर भी तुम्हारा खून दौड़ रहा है।
Jokes in Hindi: टीचर- न्यूटन का नियम बताओ, छात्र ने दिया गजब का जवाब, पढ़िए वायरल चुटकुले