आज के समय में हंसी-मजाक एक बहुत जरूरी चीज है। इससे मानसिक तनाव तो दूर होता ही है हम खुद को तरोताजा भी महसूस करते हैं। आजकल की टेंशन भरी लाइफ में लोग हंसना भूलते जा रहे हैं। जिसके कारण हमें सरदर्द, ब्लड प्रेशर, जैसी गंभीर बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में यदि हम कुछ समय हंसी-मजाक के लिए निकाल लेंगे तो हम खुश और स्वस्थ दोनों रहेंगे। जब हम खुश और खुशहाल होंगे। तभी हमको देखकर दूसरे भी खुश रहेंगे और हमें पसंद करेंगे। हंसमुख इंसान के ही ज्यादातर दोस्त बनते हैं। इसीलिए अपनी दिनचर्या में एक समय ऐसा तय करें, जिसमें खुलकर आप हंस सके। इसीलिए हम आपके लिए लाए मजेदार जोक्स और चुटकुले। जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.....
Hindi Jokes: सोनू ने मोनू से पूछा- आज बहुत ठंड लग रही है क्या करें, मिला ये मजेदार जवाब
एक टीचर ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया…
Traffic Police : रूको…
टीचर – मुझे जाने दो… मैं एक टीचर हूँ…
पुलिसवाला – हो हो हो…..
इस दिन के इंतजार में तो कई दिन से था…
दो पड़ोसन आपस में बात कर रही थी
पहली पड़ोसन: तुम्हे पता है 24 साल तक मेरे कोई औलाद नहीं हुई।
दूसरी पड़ोसन: तो फिर तूने क्या किया ?
पहली पड़ोसन: जब मैं 24 साल की हुई तब घरवालों ने जाके मेरी शादी करवाई फिर कहीं जाकर मुन्ना हुआ
दूसरी पड़ोसन ICU में भर्ती है
वॉट्सऐप इंस्टॉल करने के बाद पिताजी ने बेटे को मेसेज किया : बेटा जोक्स भेज।
बेटा : अभी मैं पढ़ाई कर रहा हूं।
थोड़ी देर बाद पिताजी : मस्त था, और भेज..
लड़की देखने सुरेश.सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?