फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पप्पू- इतना परेशान क्यों है? गप्पू का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 14 Jun 2025 10:25 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 14 Jun 2025 10:25 AM IST
सार

Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।

विज्ञापन
Hindi Jokes pappu gappu funny Jokes jija sali jokes pati patni viral jokes in hindi desil chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



पप्पू- इतना परेशान क्यों है?
गप्पू- अरे यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को दो बड़े-बड़े टेडी बियर गिफ्ट किए थे
पप्पू- तो इसमें परेशान होने की क्या बात है?
गप्पू- उसकी मम्मी ने दोनों की
रुई निकाल कर दो तकिए भरवा लिए....

Hindi Jokes pappu gappu funny Jokes jija sali jokes pati patni viral jokes in hindi desil chutkule
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- तुमने पढ़ा अखबार में लिखा है
कि 25% महिलाएं मानसिक रोग के लिए दवाइयां लेती हैं
पति- यह तो बहुत डरावना समाचार है
पत्नी- क्यों?
पति- इसका मतलब 75% बिना दवाइयां लिए घूम रही हैं....

पिंकी (चिंटू से)- क्या लोगे हलवा या खीर?
चिंटू- तेरे घर में एक ही कटोरी है क्या...... 
Hindi Jokes pappu gappu funny Jokes jija sali jokes pati patni viral jokes in hindi desil chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई
पहला दोस्त- अकेले-अकेले
दूसरा दोस्त- अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले.....
 

Comedy Jokes: दामाद ने की सास के खाने की पहचान, फिर जो हुआ पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes pappu gappu funny Jokes jija sali jokes pati patni viral jokes in hindi desil chutkule
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
एक बार इंजीनियरिंग के सभी प्रोफेसर को एक प्लेन में बैठाया गया
फिर अनाउंसमेंट हुई, ये प्लेन आपके स्टूडेंट्स ने बनाया है
सब प्रोफेसर उतर गए…पर प्रिंसिपल बैठा रहा
लोगों ने पूछा- आपको डर नहीं लगता?
प्रिंसिपल- मुझे अपने स्टूडेंट्स पर पूरा भरोसा है…ये स्टार्ट ही नहीं होगा....
विज्ञापन
Hindi Jokes pappu gappu funny Jokes jija sali jokes pati patni viral jokes in hindi desil chutkule
फनी जोक्स - फोटो : freepik
मालिक ने नौकर से कहा- मच्छर मार दो
नौकर आलस में था
थोड़ी देर बाद भी मच्छर गुनगुना रहे थे
मालिक ने फिर नौकर से कहा- मच्छर मारे नहीं क्या?
नौकर ने मालिक से कहा- मच्छर तो मार दिये
ये तो उनकी विधवा पत्नियों के रोने की आवाज है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed