Hindi Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कठिन से कठिन समय आसानी से बीत जाता है और पता भी नहीं चलता है। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़कर आप खुद हंस सकते हैं और दूसरों को हंसा भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट।
Hindi Jokes: जब बुजुर्ग व्यक्ति ने हर साल अपनी पत्नी से शादी करने की बताई वजह, पढ़िए ऐसे ही जोक्स
पंडित जी बोले- ऐसा क्यों करते हैं...?
बुजुर्ग बोला- बस एक ही शब्द सुनने की खातिर...!
पंडित जी- कौन सा शब्द...? बुजुर्ग- वही,
जब आप कहते हैं कि लड़के को बुलाओ...!
पंडित जी बेहोश...!
बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से?
गर्लफ्रेंड- मॉल गई थी बेबी, शॉपिंग करने।
बॉयफ्रेंड- अच्छा जानू, क्या-क्या लिया?
गर्लफ्रेंड- बेबी, एक हेयर बैंड और 45 सेल्फी।
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
संता ने बहुत कठोर तपस्या की...!
प्रसन्न होकर भगवान बोले - मांगो वत्स, क्या चाहिए...?
संता- सिस्टम से चलिए प्रभु...
पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती हैं, उनका क्या हुआ...?
Funny Jokes: खूबसूरत लड़की को देर तक घूरने के बाद लड़के ने कही ऐसी बात, जानकर नहीं रुकेगी हंसी