Jokes In Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.......
मां- तुझे कैसी बहू चाहिए?
बेटा- बिलकुल आपके जैसी,
लाड और प्यार करने वाली
मां- क्या बात है बेटा, लगता है तू भी अपनी
पूरी जिंदगी चप्पल खाकर ही बिताएगा......
एक लड़का रात को देर से घर लौटा
मां- कहां से आ रहा है?
बेटा- कैबरे डांस देखने गया था
मां- तूने वहां कोई ऐसी वैसी चीज तो नहीं देखी
जो तुझे नहीं देखनी चाहिए थी?
बेटा- हां मैंने देखी थी
मां- क्या देखा?
बेटा- पापा......
2 of 5
मजेदार जोक्स
- फोटो : freepik
डॉक्टर- क्या हुआ बताओ लड़की- कुछ नहीं, तुम नहीं समझोगे
डॉक्टर (गुस्से में)- में डॉक्टर हुं, तेरा बॉयफ्रेंड नहीं
डॉक्टर की बात सुनकर लड़की की बोलती बंद हो गई.....
3 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : Freepic
एक आदमी की बीवी गुजर गई
आदमी रोते हुए बोला- मुझे छोड़कर क्यों चली गई
उसे रोता देख पास खड़ी लड़की ने अपनी सहेली से कहा-
कितना प्यार करता है अपनी बीवी से
काश मेरे पास इसका पता होता, तो मैं इससे शादी कर लेती
आदमी ने लड़की की बात सुन ली और रोते हुए
ऊंची आवाज में बोला- लखनऊ गोमती नगर सेक्टर 4, मकान नंबर 12.....
Funny Jokes: ऑपरेशन को लेकर डॉक्टर ने मरीज से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
4 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : Adobe Stock
एक आदमी 12 साल बाद जेल से छूटकर मैले कुचैले कपड़ों में
बहुत थका हुआ सीधे अपने घर पहुंचा
घर पहुंचते ही पत्नी चिल्ला कर बोली-कहां घूम रहे थे इतनी देर?
आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो गई थी ना?
आदमी वापस जेल चला गया.....
पत्नी नई साड़ी लेके आयी और पति से बोली-
जानू कहीं मत जाना, मैं अभी नई साड़ी पहन कर आती हूं
पति- ठीक है जल्दी आना
पत्नी- देखो मैं कैसी लग रही हूं?
पति- बहुत सुंदर, जी कर रहा है तुम्हे गले से लगा लूं
पत्नी- हां वो दुकानदार भी यही बोल रहा था.....
5 of 5
वायरल हिंदी चुटकुले
- फोटो : freepik
भाभी- मेरी तो किस्मत ही खराब है
देवर- क्यों, क्या हुआ भाभी?
भाभी- अगर मेरी शादी तुम्हारे भैया की जगह
किसी राक्षस से भी हो जाती
तो भी मैं इतनी परेशान नहीं होती
देवर- हां भाभी मैं समझता हूं,
खून के रिश्तों में शादियां कहां होती हैं.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)