फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Chutkule: आदमी- जज साहब मुझे मेरी बीवी से तलाक चाहिए, वजह पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Tue, 10 Jun 2025 04:00 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 10 Jun 2025 04:00 PM IST
सार

Today Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।

विज्ञापन
Hindi jokes judge man jokes in hindi husband wife majedar chutkule in hindi
फनी जोक्स - फोटो : free

Jokes In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे।



आदमी- जज साहब, मुझे मेरी बीवी से तलाक चाहिए
जज- क्यों
आदमी- मेरी बीवी ने एक साल से मुझसे बात नहीं की 
जज- अबे गधे एक बार फिर सोच ले, 
ऐसी बीवी किस्मत से ही मिलती है.....

जज- क्या सबूत है कि जब एक्सीडेंट हुआ, तब तुम कार तेज नहीं चला रहे थे?
कार चालक- साहब, मैं अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था
जज- ओह छोड़ दो इस मासूम को, ऐसे समय कोई भी गाड़ी तेज नहीं चला सकता....

Hindi jokes judge man jokes in hindi husband wife majedar chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड (अपनी गर्लफ्रेंड से)- कल रात को क्या खाया था बेबी?
गर्लफ्रेंड- बर्गर, पिज्जा और कोक
बॉयफ्रेंड- देखो ये फेसबुक नहीं है, सच बताओ
गर्लफ्रेंड- बासी रोटी और टिंडे की सब्जी.......
Hindi jokes judge man jokes in hindi husband wife majedar chutkule in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
गप्पू- क्यों?
पप्पू- ताकि कोई ये न कह सके कि दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया...


Today Jokes: सास- अरे बहू क्यों मेरे बेटे को पीट रही थी? फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi jokes judge man jokes in hindi husband wife majedar chutkule in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़की का फोन टॉयलेट में गिर गया
टॉयलेट से जिन्न प्रकट हुआ
जिन्न ने लड़की को गोल्ड का फोन दिया और कहा ये लो तुम्हारा फोन
लड़की ने कुल्हाड़ी वाली कहानी सुन रखी थी
इसलिए ईमानदारी का परिचय देते हुए कहा- ये सोने का फोन मेरा नहीं है
जिन्न- पगली रुलाएगी क्या? धो के देख तेरा ही है......
विज्ञापन
Hindi jokes judge man jokes in hindi husband wife majedar chutkule in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे?
पति- हां, क्या करूं?
तुम तो जानती हो कि आजकल परिवार के साथ देखने लायक फिल्में बनती कहां हैं?


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed