फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी जोक्स: जीजा- यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो? साली ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Sun, 24 Mar 2024 02:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Mar 2024 02:36 PM IST
विज्ञापन
Hindi Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Girl Boy Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

हिंदी जोक्स: मानसिक तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। हंसने से आप अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू-  फिर क्या अचानक लाइट चली गई और तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!
 

Hindi Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Girl Boy Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

जीजा- यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो? 
साली (इतराते हुए)- क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है।
जीजा- हद है! जैसे हमें तो नेट से डाउनलोड किया है...!
 

Hindi Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Girl Boy Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू- लड़कियों के साथ कितना अच्छा है यार शादी से पहले पापा की परी होती हैं और शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।
पिंटू- और लड़के? 
चिंटू- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं और शादी के बाद बीवी से। 

जोक्स: पति फेसबुक पर उलझा हुआ था, पत्नी की बात सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Girl Boy Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं? 
पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।

जोक्स: गर्लफ्रेंड- सुनो मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली हो गई है, बॉयफ्रेंड का जवाब सुनते ही कर दी कुटाई

विज्ञापन
Hindi Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Girl Boy Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में पप्पू बोला... 
पप्पू- प...प...प...प्रिया...तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है... 
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली...सूरत देखी है? 
पप्पू- नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed