जोक्स: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को भी पढ़कर हंस सकते हैं।
जोक्स: गर्लफ्रेंड- सुनो मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली हो गई है, बॉयफ्रेंड का जवाब सुनते ही कर दी कुटाई
गर्लफ्रेंड- सुनो मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली हो गई है।
बॉयफ्रेंड- ये लो बरतन धोने वाला साबुन, ये स्किन की चिकनाई हटा देगा
फिर बॉयफ्रेंड की हुई जोरदार कुटाई और ब्रेकअप हो गया।
खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...
यह देख लड़की का प्रेमी बाला...
यह कितने की चीज़ है और कहां मिलती है।
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी
और आंख लग गई थी।
जोक्स: पति फेसबुक पर उलझा हुआ था, पत्नी की बात सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
पिता (बेटे से)- देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते।
यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे, परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे।
बेटा- बस, पिताजी। मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़ कर खेला करूंगा !