हिंदी जोक्स: मानसिक तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। हंसने से आप अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
हिंदी जोक्स: जीजा- यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो? साली ने दिया झन्नाटेदार जवाब
जीजा- यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो?
साली (इतराते हुए)- क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है।
जीजा- हद है! जैसे हमें तो नेट से डाउनलोड किया है...!
चिंटू- लड़कियों के साथ कितना अच्छा है यार शादी से पहले पापा की परी होती हैं और शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।
पिंटू- और लड़के?
चिंटू- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं और शादी के बाद बीवी से।
जोक्स: पति फेसबुक पर उलझा हुआ था, पत्नी की बात सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं?
पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।
जोक्स: गर्लफ्रेंड- सुनो मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली हो गई है, बॉयफ्रेंड का जवाब सुनते ही कर दी कुटाई
बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में पप्पू बोला...
पप्पू- प...प...प...प्रिया...तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है...
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली...सूरत देखी है?
पप्पू- नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।