फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: जीजा- ऐसी चाय पिलाओ जिसे पीकर मन झूम उठे, साली का जवाब पढ़कर घर में लगेंगे ठहाके

Sat, 21 Feb 2026 07:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 07:03 PM IST
सार

Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। 

विज्ञापन
Hindi Jokes: Jija Sali Jokes in Hindi funny jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Jokes: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है।हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।  



पत्नी- एक गेम खेलते हैं...!
पति- कौन सा गेम...?
पत्नी- अगर मैं कलर का नाम लूं, तो 
तुम बाईं दीवार को हाथ लगाना
और फल का नाम लूं, तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना।
पति- अगर मैं जीत गया तो...?
पत्नी- जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर...!
पति (खुश होते हुए)- ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं...!
पत्नी- ठीक है तो शुरू करते हैं, 'ऑरेंज'
अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि आखिर पत्नी कलर बोली या फल...?
 

Hindi Jokes: Jija Sali Jokes in Hindi funny jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

जीजा- ऐसी चाय पिलाओ जिसे पीकर मन...झूम उठे और बदन नाचने लगे..!!! 
साली- जीजा जी हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं!
 

Hindi Jokes: Jija Sali Jokes in Hindi funny jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

मरीज- डॉक्टर साहब, मैं बहुत खुश हूं।
चैन की नींद सोता हूं, कोई टेंशन नहीं है।
हर काम में दिल भी लगता है, लेकिन ऐसा क्यों है?
डॉक्टर- मैं तुम्हारी बीमारी समझ गया हूं। तुम्हें विटामिन 'शी' की जरूरत है।

Hindi Jokes: मास्टर जी- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है? छात्र का जवाब घर में लगेंगे हंसी के ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes: Jija Sali Jokes in Hindi funny jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पप्पू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा...! 
गप्पू- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है? 
पप्पू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की! 
गप्पू- वाह भाई, क्या बात हुई? 
पप्पू- मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है...!

Funny Jokes: देवर- क्या आप चीनी भाषा पढ़ सकती हैं? भाभी का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

विज्ञापन
Hindi Jokes: Jija Sali Jokes in Hindi funny jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए... 
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी... 
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed