Hindi Jokes: हर इंसान के लिए जीवन में स्वस्थ रहना है, तो हंसना जरूरी है। अगर आप मानसिक तनाव से दूर रहना चाहते हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। आजकल की भागमभाग जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। इंसान को हसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय हम हंस सकता है। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस सकते हैं।
Hindi Jokes: साली- ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है? जीजा ने दिया गजब का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साली- अच्छा जीजू एक बात बताओ... ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है?
जीजा- क्योंकि वे लोग जानते हैं कि यही वो महान आदमी हैं जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा हैं...
मेले में बहुत भीड़ थी...
एक साहब एक महिला से कहने लगे- माफ कीजिए मैं कुछ देर आपसे बातें करना चाहता हूं
महिला- इससे आपका क्या फायदा होगा?
साहब- दरअसल मेरी पत्नी खो गई है, वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी तो गोली की तरह यहां पहुंच जाएगी।
आज के मजेदार जोक्स: प्रेमिका ने प्रेमी से कहा- शादी के लिए तुम मां से मिलकर देखो, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
चिंटू दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितने की है?
दर्जी- 300 रुपए...
चिंटू- और निक्कर की...?
दर्जी- 100 रुपए...
चिंटू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...
Jokes: जीजा- अच्छा बताओ तुम इतनी सुंदर कैसे हो, साली ने दिया झन्नाटेदार जवाब
लड़का- तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- तमन्ना
लड़का- तुम्हारे पापा का नाम सरफरोशी है क्या?
लड़की- क्यों?
लड़का- क्योंकि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।