Today Funny Jokes: जीवन में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से आप मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहते हैं। जोक्स और चुटकुले लोगों की हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ ऐसे ही धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को जरा सी खरोंच लग गयी।
BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।
तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं
और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है
उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।
बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”
तो उन मे से सुरजिते बोला-
कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनों से हम निपटते हैं!
प्रेमिका ने प्रेमी से कहा- अपनी शादी के लिए तुम मां से मिलकर देखो
प्रेमी बोला- नहीं डियर! अब तुम्हारे सिवाए कोई दूसरी मेरे मन में नहीं बस सकती...
पत्नी ने अपने सेल्समैन पति से शिकायत करते हुए कहा- जब तुम काम के सिलसिले में बाहर चले जाते हो तो मुझे हमेशा घबराहट होती रहती है...
पति- घबराओ नहीं प्रिये मैं इतनी जल्दी वापस आऊंगा कि तुमको पता भी नहीं चलेगा...
पत्नी- तुम्हारी यही हरकत तो मेरी घबराहट का असल कारण है...
Jokes: जीजा- अच्छा बताओ तुम इतनी सुंदर कैसे हो, साली ने दिया झन्नाटेदार जवाब
पति- ये कैसी दाल बनाई है…? ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है…! तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो, कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं…!
पत्नी- (बेलन दिखाते हुए) पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ, कब से देख रही हूं… पानी में डुबो डुबो कर रोटी खा रहे हो…!
Hindi Jokes: पति और पत्नी के इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
रमेश- भाई ये बता I am going का मतलब क्या होता है?
सुरेश- मैं जा रहा हूं।
रमेश- अरे! मैं 20 लोगों से पूछ चूका हूं, सब चले जाने की बात करते हैं लेकिन जवाब नहीं बताते।