Hindi Jokes: हम सभी के जीवन में कभी खुश रहते हैं, कभी दुखी, लेकिन हम सभी हर दिन हंसना चाहिए। हंसने इंसान का बुरा वक्त भी आसानी से बीत जाता है। अगर आप ऐसे हालातों में भी हंसते रहते हैं, तो तनाव से बचे रहते हैं। तनाव से दूर रहने पर कई बीमारियों से आप बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Hindi Jokes: जीजा-साली की मजेदार बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
साली- जीजा जी दो किलो मटर ले लूं?
जीजा- हां, ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो,
साली- जीजा जी मैं राय नहीं मांग रही आपकी, पूछ रही हूं कि छील लेंगे ना या फिर कम लूं...
बहू अपने ससुर से- बाबू जी इलाइची खत्म हो गई है, आप आते हुए ले आएंगे ससुर।
बेटा इलाइची तुम्हारी सास का नाम है और हमारे घर में बड़ों का नाम नहीं लिया जाता
बहू- जी ठीक है मैं आगे से ध्यान रखूंगी… अगली बार …
बहू- पिता जी मां जी खत्म हो गई है , बाज़ार से लेते आना
Jokes: टीचर - लोफर और ऑफर में क्या फर्क है, स्टूडेंट का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
संता ने बंता से कहा- मैं अमेरिका जाने की सोच रहा हूं।
बंता- बहुत बढ़िया। भला कितना खर्च हो जाएगा?
संता- एक पैसा भी नहीं। भला सोचने में पैसा कहां खर्च होता है।
Jokes: भाभी जी- क्या हुआ आप उदास क्यों बैठे हो? देवर ने दिया गजब का जवाब
संता ने एक राह चलती अजनबी लड़की से पूछा- आपने पहचाना मुझको?
लड़की- नहीं, कौन हो आप?
संता- मैं वही हूँ जिसे आपने परसों भी नहीं पहचाना था।