फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: पत्नी- जिन पंडित जी ने हमारी शादी करवाई थी वो मर गए, पति ने दिया गजब का जवाब

Sun, 28 Dec 2025 04:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Dec 2025 04:35 PM IST
सार

Hindi Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi pati patni jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Jokes:  इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।



बंटू- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन
इंसान रईस बनता जाता है...!
घंटु- वो कैसे...?
बंटू- बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आखों में
शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं...!
 

Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi pati patni jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।

 

Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi pati patni jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पत्नी- आपने कुछ सुना... 
पति- क्या...? 
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए 
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था...

Jokes in Hindi: टीचर- चैलेंज किसे कहते हैं? छात्र का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi pati patni jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

बैंक लूटने के बाद... 
डाकू- तुमने मुझे देखा 
कलर्क- हां 
डाकू ने कलर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा... 
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...

Funny Jokes: जीजा- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं, साली का जवाब पढ़कर हो गया चुप
 

विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi pati patni jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने
किच-किच शुरू कर दी...!
परेशान पति- अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो...!
पत्नी- मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed