फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Chutkule: कामवाली बाई को लेकर पत्नी ने पति से कही ऐसी बात, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 20 Jun 2025 11:53 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 20 Jun 2025 11:53 AM IST
सार

Jokes In Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।

विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Funny Jokes In Hindi Pati Patni Viral Chutkule
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Funny Hindi Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....



पत्नी (पति से)- मैं काम कर करके थक जाती हूं
पति- एक काम वाली बाई रख लेते हैं
पत्नी- नहीं कोई जरुरत नहीं है
पति- क्यों?
पत्नी- मैं तुम्हारी आदतों को अच्छी तरह से जानती हूं
भूल गए पहले मैं भी तो कामवाली बाई ही थी........

पत्नी रूठकर पति से कहती है- तुम मेरा जरा भी ध्यान नहीं रखते
पति- अरे एक तुम ही तो हो जो मेरे इस घर को स्वर्ग बना सकती हो
पत्नी- सचमुच डार्लिंग, वो कैसे? 
पति- मायके जाकर......

Hindi Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Funny Jokes In Hindi Pati Patni Viral Chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है?
डॉक्टर- क्यों?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि,
डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था
डॉक्टर- चिंता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है......
Hindi Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Funny Jokes In Hindi Pati Patni Viral Chutkule
फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू- नारी जल की तरह शीतल और तरल होती है
और पुरुष मिट्टी की तरह ठोस और रुखा होता है
सुरेश- फिर?
राजू- फिर क्या जब दोनों की शादी हो जाती है तो
कीचड़-कीचड़ हो जाता है......


Hindi Chutkule: टीचर- सभी बच्चें अपना-अपना नाम और पंसद बताओं? लड़की का नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Funny Jokes In Hindi Pati Patni Viral Chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू ऑफिस में लेट पहुंचा
बॉस- कहां थे अब तक?
पप्पू- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं
पप्पू- ठीक है, फिर कल से अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना
बॉस बेहोश.....
विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Funny Jokes In Hindi Pati Patni Viral Chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का अपने माता-पिता के साथ किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया
लड़की के मां-बाप बोले-  हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है
लड़का बोला- कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे......

टीटू- आपने नर्स बहुत अच्छी रखी है, उसके हाथ लगाते ही में ठीक हो गया
डॉक्टर- मैं जानता हूं, थप्पड़ की आवाज बाहर तक आई थी....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed