फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: पति- मैं मरने जा रहा हूं, पत्नी का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Tue, 27 May 2025 12:25 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 27 May 2025 12:25 PM IST
सार

Hindi Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। 

विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife Funny Jokes in Hindi Pati Patni Viral Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।



पत्नी- कहां जा रहे हो?
पति- मरने जा रहा हूं
पत्नी- साथ में थैला लेकर जाना
पति- क्यों?
पत्नी- अगर इरादा बदल जाए तो,
आते समय एक किलो आलू और टमाटर लेते आना.......

पति- जब मैं तुम पर चिल्लाता हूं, तब तुम अपना गुस्सा कैसे निकालती हो?
पत्नी- टॉयलेट साफ करके
पति- जोर से हंसते हुए, हा हा हा.. बेवकूफ औरत वो कैसे?
पत्नी- टॉयलेट मैं आपके टूथब्रश से साफ करती हूं , अब करो हा हा हा......

Hindi Jokes Husband Wife Funny Jokes in Hindi Pati Patni Viral Jokes in Hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
सास- शाम को जल्दी घर आ जाना दामाद जी,
आपके साले को देखने लड़की वाले आ रहे हैं
दामाद- अरे मेरी खुद की पसंद इतनी खराब थी,
दूसरे का फैसला मैं क्या खाक लूंगा......
Hindi Jokes Husband Wife Funny Jokes in Hindi Pati Patni Viral Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर (पप्पू से)- बिजली कहां से आती है?
पप्पू- मामाजी के यहां से
टीचर- वो कैसे?
पप्पू- जब भी बिजली जाती है, पापा कहते हैं
सालों ने फिर बिजली काट दी....

पत्नी (पति से)- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो,
जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं
और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं!
पति- पहली बात तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी
लानत है ऐसी जिंदगी पर....


Best Jokes: बॉयफ्रेंड- मुझे कोई दुख है ही नहीं, गर्लफ्रेंड का जवाब सुनते ही उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife Funny Jokes in Hindi Pati Patni Viral Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
ऑपरेशन टेबल पर लेटे हुए मरीज ने डॉक्टर से पूछा?
डॉक्टर साहब मुझे अस्पताल में कब तक रुकना पड़ेगा
डॉक्टर- ऑपरेशन सफल हुआ तो एक हफ्ता नहीं तो आधा घंटा....
विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife Funny Jokes in Hindi Pati Patni Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- रानी लक्ष्मीबाई कौन थीं?
छात्र- बेटी अपने पापा के घर रानी होती है
शादी के बाद लक्ष्मी बन जाती है और 
काम करते-करते घर की बाई बन जाती है
इस तरह वो 'रानी लक्ष्मीबाई' बन जाती है
टीचर बेहोश.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed