फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: बॉयफ्रेंड ने मानी गर्लफ्रेंड की हर बात, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 05 Aug 2025 03:13 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 05 Aug 2025 03:13 PM IST
सार

Jokes In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Hindi Jokes Girlfriend Boyfriend Jokes In Hindi husband wife funny jokes in hindi
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik

Jokes, Chutkule in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स (Jokes) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



गर्लफ्रेंड- जानू तुम सिगरेट-शराब पीना छोड़ दो
बॉयफ्रेंड- छोड़ दिया
गर्लफ्रेंड- आज से रोजाना मंदिर जाना शुरू कर दो
बॉयफ्रेंड- ठीक है
गर्लफ्रेंड- सो स्वीट जानू, मुझसे शादी करोगे?
बॉयफ्रेंड- इतना सुधरने के बाद भी मैं तुझसे शादी करुंगा....

Hindi Jokes Girlfriend Boyfriend Jokes In Hindi husband wife funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पंडित- तुम्हारे हाथ में गर्लफ्रेंड की कोई रेखा नहीं है
लड़का- पंडित जी, पांव में देख लो शायद वहां हो.....

सुरेश (रमेश से)- यार कल मैं एक सत्संग में गया और पिट कर आया 
रमेश- अरे भाई, यह कैसे हुआ?
सुरेश- बिना कसूर के ही पीट दिया, महाराज प्रवचन कर रहे थे,
कि पति-पत्नी एक ही साईकिल के दो पहिये होते हैं
मैंने खड़े होकर पूछ लिया- अगर पड़ोसन को मिलाकर रिक्शा बना लें
तो कोई एतराज तो नहीं...... 
Hindi Jokes Girlfriend Boyfriend Jokes In Hindi husband wife funny jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

टीटी (पप्पू से)- ये विकलांग लोगों का डिब्बा है,
इसमें क्यों सफर कर रहे हो?
पप्पू- जी सर मेरे साथ ये है
टीटी- ये तो आम है
पप्पू- जी हां, लेकिन ये लंगड़ा आम है.... 


Jokes In Hindi: साली- जोड़ियां स्वर्ग से बनकर आती हैं, जीजा ने पलट कर दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Girlfriend Boyfriend Jokes In Hindi husband wife funny jokes in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद टीचर ने अपनी पत्नी का घू्ंघट उठाया और बोला-
पहले तू अपना नाम बता, फिर अपने पिताजी का नाम बता,
कितना पढ़ी है, ये बता, फिर अपने भाई-बहनों का नाम बता,
तूने कौन-कौन सी फिल्में किन-किन लोगों के साथ देखीं हैं? ये बता,
खाने में क्या-क्या बना लेती है, तेरी जन्मतिथि क्या है?
इतने सवाल सुनकर टीचर की पत्नी घबरा गयी
टीचर को पत्नी पर दया आई तो बोला- डरो मत,
किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दे दो, लेकिन पांचवा प्रश्न अनिवार्य है.....
विज्ञापन
Hindi Jokes Girlfriend Boyfriend Jokes In Hindi husband wife funny jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
भिखारी- कुछ खाने को दे दो बाबा
महिला- कल की रोटी खा लोगे बाबा?
भिखारी- हां खा लूंगा
महिला- तो कल आना.....

कस्टमर केयर- गुड मॉर्निंग सर, एयरटेल में आपका स्वागत है
बोलिए मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूं?
पप्पू- मेरे पड़ोस की कविता का नंबर दे दो.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed