Hindi Jokes: दौड़ती-भागती और चुनौतियों से भरी इस दुनिया में अवसाद और चिंता जैसी समस्याएं काफी तेजी से बढ़ती जा रही हैं। सभी उम्र के लोग इन विकारों के शिकार देखे जा रहे हैं। इससे बचने का सबसे कारगर तरीका है हंसना और खुश रहना। जब आप दिल खोलकर हंसते हैं तो हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होता है जो शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए बहुत आवश्यक है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हंसते रहने के उपाय करने की सलाह देते हैं।
Hindi Jokes: शराबी के ये बातें आपको हंसी से 'झुमा देंगी', यकीन न आए तो पढ़कर देख लीजिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवि- तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई हैं?
श्याम- कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर गया था
रवि- लेकिन इसका आंख सूजने से क्या संबंध है?
श्याम- मेरी पत्नी का नाम तपस्या है, लेकिन केक वाले ने लिख दिया Happy Birthday समस्या
जज: घर में मालिक होते हुए तूने चोरी कैसे की?
चोर : साहब, आपकी नौकरी अच्छी है और सैलरी भी अच्छी है
फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे?
एक शराबी आधी रात को पुलिस स्टेशन पहुंचा।
उसे देखकर ड्यूटी पर मौजूद इंस्पेक्टर बोला
इतनी शराब पीकर तुम्हें यहां पुलिस स्टेशन आते हुए डर नहीं लगा?
शराबी बहकते हुए बोला –
अच्छा मुझे पता नहीं था कि यहां भी मेरी बीवी का कोई रिश्तेदार होगा।
जो सवाल नहीं आता था उसको खली छोड़ देता था,
लेकिन गलत लिख के कभी इतिहास से छेड़छाड़ नहीं करता था।