फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: जज- इतने साल बाद तलाक क्यों? आदमी का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Sun, 11 May 2025 07:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 11 May 2025 07:30 PM IST
सार

Hindi Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Hindi Jokes Chor police jokes in hindi jokes of the day
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला... 



एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को ज़रा सी खरोंच लग गयी।

BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।

तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं
और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है

उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।

बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”

तो उन मे से सुरजिते बोला:
कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनो से हम निपटते हैं !
 

Hindi Jokes Chor police jokes in hindi jokes of the day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पुलिस (चोर से)- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए...? 
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही अपनी पत्नी के लिए ड्रेस, चुराकर कर ली थी, 
बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा...!
 

Hindi Jokes Chor police jokes in hindi jokes of the day
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

आदमी- जज साहब, मुझे अपनी बीवी से तलाक चाहिए वो बर्तन फेंक कर मारती है?
जज- बर्तन अभी मारना शुरू किया है या पहले से ही मार रही है।
आदमी- पहले से ही
जज- तो इतने साल बाद तलाक क्यों
आदमी- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है।

Comedy Jokes: भाभी- इस कहानी से तुम्हें क्या शिक्षा मिलती है? देवर का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Chor police jokes in hindi jokes of the day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

एक अंकल ने एक बच्चे से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है...?
बच्चे ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है,
नदी जितना पढ़ पाते हैं, बाल्टी भर याद होता है,
गिलास भर लिख पाते हैं, चुल्लू भर नंबर आते हैं,
उसी में डूब कर मर जाते हैं...!

Desi Chutkule: तीन बार एक ही दुकान में चोरी करने को लेकर चोर ने पुलिस को दिया गजब का जवाब, पढ़िए मजेदार जोक्स
 

विज्ञापन
Hindi Jokes Chor police jokes in hindi jokes of the day
फनी जोक्स - फोटो : freepik

पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती...
पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती...!!!
पत्नी का जवाब सुन कर पति बेहोश
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed