Hindi Jokes: अच्छी सेहत के लिए सुबह और शाम हंसना बेहद जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए आपको हंसते रहना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...
शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं...
2 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : freepik
लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर?
लड़की- इधर-उधर कहां लिखते हो सच्चा प्यार है तो पॉपर्टी के पेपर्स पर लिखो सीधी बात, नो बकवास।
3 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : freepik
बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है...?
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...!
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!
Jokes in Hindi: बैंक मैनेजर- ये कैसे हस्ताक्षर हैं? चिंटू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
4 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
भिखारी- बाबूजी आप मुझे 150 रुपये देकर मेरी मदद कीजिए।
मैं अपने परिवार से बिछड़ गया हूं।
भिखारी- पहले बताओ तुम्हारा परिवार कहां है?
भिखारी- मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।
Desi Jokes: हंस-हंस कर लोटपोट होना चाहते हैं, तो पढ़ें गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड पर बने कुछ मजेदार चुटकुले
5 of 5
वायरल जोक्स
- फोटो : freepik
मास्टर जी- तुमने कभी कोई नेक काम किया है?
टीटू- हां सर, किया है।
मास्टर- कौन सा?
टीटू- एक बार एक बुजुर्ग महिला आराम से घर जा रही थी,
मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया, जल्दी घर पहुंच गई।