हिंदी जोक्स: अच्छी सेहत के लिए सुबह और शाम हंसना बेहद जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए आपको हंसते रहना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पति- पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया...!
पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी...!
अगर, तुम ना बोले तो मैं जहर खा लूंगी...!
पत्नी- एक
पति- खामोश
पत्नी- दो
पति फिर भी चुप्प
पत्नी- बोलो ना प्लीज...!
पत्नी का रोना शुरू...!
पति- गिनती गिन, गिनती
पत्नी- शुक्र है ! आप बोले तो,
नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी...!
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
सोनू- पहले तो बहुत रोया,
फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?
सकते में डॉक्टर
पोस्टमैन ने डोरबेल बजाई...!
पिंटू मुंह में सिगरेट और हाथ में बीयर की बोतल लेकर बाहर आया...!
पोस्टमैन- बेटा, पापा घर में हैं...?
पिंटू- आपको मुझे देख के लगता है कि पापा घर पर होंगे...!
जोक्स: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की ने दिया गजब का जवाब
लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता,
घर वाले नहीं मान रहे हैं...!
लड़की- तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं...?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे...!
जोक्स: जब लड़के को लड़की ने बताई अपने मुहब्बत की कीमत, पढ़िए वायरल चुटकुले
मां- उठ जा नालायक,
देख सूरज कब का निकल आया है...!
बेटा- तो क्या हुआ मां,
वो सोता भी तो मुझसे पहले है...!