फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes : बाबा ने एक शराबी से कहा- ज्यादा दारू पीने से नर्क में जाओगे, मिला गजब का जवाब

Thu, 24 Feb 2022 11:50 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Thu, 24 Feb 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
hindi jokes baba said to drunker you will be Drinking too much alcohol will go to hell read viral chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

अच्छी हवा और खानपान के साथ ही इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसी-मजाक करना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बेहद अहम भूमिका होती है। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा हंसते मुस्कुराते रहें। हंसने के लिए आप कोई कॉमेडी मूवी देख सकते हैं। इसके अलावा मजेदार जोक्स और चुटकुले हंसने में हमारी मदद करते हैं। हम हंसने में इनकी मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.... 

एक बाबा एक शराबी से बोले- इतना दारू पीओगे तो मरने के बाद नर्क में जाओगे….!
शराबी- तो जो दारू बेच रहा है, उसका क्या होगा…?
बाबा- वो भी नर्क में जाएगा…
शराबी- फिर जो आदमी शराब की दुकान के सामने
नमकीन बेचता है, उसका क्या होगा…?
बाबा- उसको भी नर्क में ही जाना पड़ेगा…
शराबी- फिर क्या दिक्कत है, नर्क ही ठीक है मेरे लिए…

hindi jokes baba said to drunker you will be Drinking too much alcohol will go to hell read viral chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक दिन पिंटू की पत्नी ने पिंटू से पूछा-
पत्नी- अजी, ये बताओ तुमने शादी क्यों की,
पिंटू- ऐसे ही मस्ती के लिए,तू बता तूने शादी क्यों की,
पत्नी- (गुस्से में ) मैंने तो शादी तुम्हारी मस्ती उतारने के लिए की थी। 

hindi jokes baba said to drunker you will be Drinking too much alcohol will go to hell read viral chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पतियों को दुख इस बात का नहीं होता है कि
पत्नियां घर का काम करवाती हैं…..
तकलीफ ये है कि…
काम हो जाने के बाद सहेली से फोन पर कहती हैं-
ये आदमी किसी काम का नहीं है…

विज्ञापन
विज्ञापन
hindi jokes baba said to drunker you will be Drinking too much alcohol will go to hell read viral chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक सज्जन आदमी ने एक सात साल की लड़की से पूछा-
“तुम्हारे बाल वाकई बहुत सुन्दर हैं…
ये तुम्हे किससे मिले हैं, मम्मी या पापा से….?
लड़की ने बड़े सरल लहजे में उत्तर दिया-
जहां तक मेरा खयाल है, मुझे ये बाल मेरे पापा से मिले हैं, क्योंकि
उनके सिर के सारे बाल गायब हैं…

विज्ञापन
hindi jokes baba said to drunker you will be Drinking too much alcohol will go to hell read viral chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

पत्नी - कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं
या फिर जिसके पास दस लाख रुपए हैं….?
पति - जिसके पास दस बच्चे है…!
पत्नी - वह कैसे….?
पति - जिसके दस बच्चे हैं वह और अधिक नहीं चाहता…
जबकि जिसके पास दस लाख रुपए हैं,
वह और ज्यादा चाहता है….!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed