Hindi Chutkule: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। प्रसन्न रहने से हम सकारात्मक सोचते हैं। आज कल के जीवन में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। आप घर या दफ्तर कहीं पर भी थोड़ा सा समय निकालकर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Hindi Chutkule: संता की बात सुनकर पंड़ितजी हो गए बेहोश, पढ़िए मजेदार चुटकुले
सरकार ने फरमान जारी किया चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी...
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान... अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे...
पति ने एक्टिवा बेच दी
एक दिन संता पंडित जी के पास गया
पंडित - तुम्हारी कुंडली में धन ही धन लिखा है
संता - वो तो सब ठीक है पंडित जी लेकिन ये तो बताइए इस धन को बैंक में कैसे ट्रांसफर करुं
पंडित हो गए बहोश!
Hindi Chutkule: बाप-बेटे की बातें पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?
लड़के वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का।
रिश्ता वही, सोच नई।
आज के मजेदार जोक्स: साली की बात सुनकर जीजा जी के उड़े गए होश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
सुधांशु किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया।
लड़की के मां-बाप बोले – "हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।
सुधांशु बोला- “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।"