Hindi Funny Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसना बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार के साथ बैठकर सुख-दुख बांटने का समय नहीं मिलता है। इसकी वजह से लोग खुलकर अपनी बात अपनों से कह नहीं कि कर पाते और मानिसक तनाव में रहने लगते हैं। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप हेमशा खुश रहे। जब आप तनाव से दूर रहेंगे, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसे में हम आपको मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो आपको हंसाने में मदद करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
Hindi Chutkule: साली- जीजाजी आपने कभी कोई नेक काम किया है? मिला गजब का जवाब
लड़की ने घबराकर मायके फोन किया...
लड़की - मां, मेरी रात में उनसे लड़ाई हो गई।
मां - कोई बात नहीं बेटी, पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती रहती है।
लड़की - अरे वो सब तो ठीक है, लेकिन अब ये बताओ कि
लाश का क्या करना है...?
यह सुनकर मां ही हो गई बेहोश...!
साली- जीजाजी आपने कभी कोई नेक काम किया है?
जीजा- हां, एक बुजुर्ग धीरे-धीरे अपने घर जा रहे थे..मैंने कुत्ता पीछे लगा दिया तो जल्दी पहुंच गए...
Jokes: जब पत्नी को हुआ पति पर शक, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
वोटर - ये जो उंगली पर स्याही लगाई गई है, ये कितने दिन में निकलेगी?
चुनाव अधिकारी - तीन महीने में।
वोटर - मेरे बालों पर भी लगादो प्लीज...
डाई तो 15 दिन में ही निकल जाती है...
आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर और मरीज के मजेदार जोक्स पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं।
पहली लड़की- यार, मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर परीक्षा में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा।
दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पहली लड़की- बस, रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है....