Hindi Chutkule: आजकल की भागौदड़ भरी जिंदगी में हंसने से इंसान कई बीमारियों से बच सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहमतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Hindi Chutkule: इन धमाकेदार जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
एक गंजा आदमी बस से उतर रहा था।
उसे पीछे से धक्का लगा।
गंजे आदमी ने कहा- क्यों भाई सिर पर चढ़े जा रहे हो।
दूसरे आदमी ने कहा- नहीं भाई, आपके सिर पर चढ़कर फिसलना नहीं है।
संता (वकील से)- मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए
संता- क्यों?
संता- वो पिछले 5 महीने से मुझसे बात नहीं कर रही
वकील- एक बार फिर अच्छी तरह सोच लो. ऐसी पत्नी बार-बार नहीं मिलती।
बाहर सब्जी वाला चिल्ला रहा था... 20 रुपये का फूलगोभी का जोड़ा
यह सुनकर सोनू उदास हो गया और मोनू से बोला- बताओ, फूलगोभी का भी जोड़ा है, बस हम ही अकेले हैं।
पंडित जी ने कुंडली मिलाई...36 के 36 गुण मिल गए...
लड़के वालों ने मना कर दिया.लड़की वाले हैरान हो कर पूछने लगे...जब सारे गुण मिलते हैं तो आप मना क्यों कर रहे हैं...?
लड़के वाले- हमारा लड़का बिल्कुल लफंगा है. अब क्या बहू भी उस जैसी ले आएं...!!!