Funny Chutkule: आज कल की भागमभाग जिंदगी में इंसान टेंशन की वजह से जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। अगर आप तनाव और उससे होने वाली बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले लोगों की हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ नए जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Chutkule: लड़का- मैं तुमसे दोस्ती करना चाहता हूं, लड़की ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए ऐसे ही जोक्स
लड़की- तो हमारी दुश्मनी कब थी भैया? लड़का बेहोश।
खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...
यह देख लड़की का प्रेमी बाला...
यह कितने की चीज़ है और कहां मिलती है।
सरकार ने फरमान जारी किया पुरुष हो या स्त्री दुपहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली - हे भगवान !
अब इतने सारे मैचिंग हेलमेट खरीदने पड़ेंगे।
पति ने एक्टिवा बेच दी।
मास्टर जी - तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है?
भोलू - जी सर, बिल्कुल किया है!
मास्टर- कौन सा?
भोलू- एक बार एक महिला आराम से घर जा रही थी,
मैंने उनके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया, वह जल्दी घर पहुंच गई।