फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Jokes: प्रेमी- तबीयत ठीक नहीं है क्या? प्रेमिका का जवाब पढ़कर हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल

Sun, 23 Mar 2025 03:42 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 23 Mar 2025 03:42 PM IST
सार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।

विज्ञापन
Girlfriend Boyfriend desi jokes in hindi
प्रेमी-प्रेमिका के मजेदार चुटकुले - फोटो : Freepik

Latest Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई तनाव और थकान से जूझ रहा है, लेकिन कहते हैं न कि हंसी सबसे अच्छी दवा है! हंसने से न सिर्फ मन हल्का होता है, बल्कि दिन भी खुशहाल बन जाता है। इसी सोच के साथ हम आपके लिए लेकर आए हैं चुटकुलों की एक खास खबर, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी। चाहे आप काम के बोझ से परेशान हों या रोजमर्रा की उलझनों से थक गए हों, हमारे ये मजेदार चुटकुले आपके लिए एक ताजगी भरा ब्रेक होंगे। हंसी न सिर्फ तनाव को दूर करती है, बल्कि रिश्तों में भी मिठास घोलती है। तो तैयार हो जाइए, क्योंकि हम आपके लिए लाए हैं कुछ धमाकेदार चुटकुले, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। आइए, बिना देर किए शुरू करते हैं हंसी का यह मस्ती भरा सिलसिला!



प्रेमी- डार्लिंग तुम कहां थी, मैं कल से तुम्हारा फोन लगा रहा हूं,
प्रेमिका- सॉरी बेबी,
मैं फ्रेंड के साथ मॉल में गयी थी,
बहुत सारा सामान खरीदा,
प्रेमी- वाओ, क्या क्या लिया?
प्रेमिका- ज्यादा कुछ नहीं,
बस 2 ब्रेसलेट, 1 रुमाल, और 300 सेल्फी

Girlfriend Boyfriend desi jokes in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

प्रेमिका - जानू, तुम हफ्ते में कितनी बार दाढ़ी बनाते हो...?
प्रेमी - दिन में 20-30 बार...!
प्रेमिका - पागल हो, एक दिन में 20-30 बार कौन दाढ़ी बनाता है...?
प्रेमी - अरे मैं नाई हूं...!

 

Girlfriend Boyfriend desi jokes in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

प्रेमिका उदास बैठी थी
प्रेमी- तबीयत ठीक नहीं है क्या ? डॉक्टर को दिखा लो
प्रेमिका- दिखाया था डॉक्टर को
प्रेमी- क्या बताया उसने ?
प्रेमिका- बोल रहा था, खून में शॉपिंग की कमी है
थोड़ा मॉल वगैहरा घूम कर आओ, मूड बदलेगा तो ठीक हो जाओगी
प्रेमी- बेहोश...

विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend Boyfriend desi jokes in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

प्रेमिका- क्या तुम मुझे बेहद प्यार करते हो?
प्रेमी- हां, प्रिये, मैं तुम्हारे लिये जान तक दे सकता हूं।
प्रेमिका- जान मत दो, पर कल क्या सौ का एक नोट दोगे?
प्रेमी- प्रिये ! प्यार मोहब्बत में पैसे नहीं मांगा करते है।

विज्ञापन
Girlfriend Boyfriend desi jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

प्रेमिका- डार्लिंग हम कहां जा रहे हैं?
प्रेमी- लॉन्ग ड्राइव पर बेबी
प्रेमिका- अरे पहले क्यों नहीं बताया?
प्रेमी- जानेमन, मुझे भी अभी-अभी पता चला, जब ब्रेक फेल हो गए...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed