फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: पाकिस्तानी शख्स का चांद पर जाने का वीडियो वायरल, देखकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Tue, 05 Sep 2023 03:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Sep 2023 03:54 PM IST
सार

पाकिस्तान के कुछ वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही एक लड़के का खूब वीडियो वायरल हुआ था। उसने अपने पाकिस्तान की खामियां गिनाते हुए कहता है कि हम तो पहले ही चांद पर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Funny Viral Video Pakistanis Youth Going To Moon In Unique Way Watch Spoof Video
Funny Viral Video - फोटो : Twitter

Viral Video: भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने दो सितंबर को सूर्य के रहस्यों को जानने के लिए आदित्य एल1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। भारत के इतिहास रचने के बाद दुनियाभर में तारीफ हुई। पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भी चंद्रयान 3 को लेकर तारीफ की है। 



लेकिन पाकिस्तान के कुछ वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही एक लड़के का खूब वीडियो वायरल हुआ था। उसने अपने देश पाकिस्तान की खामियां गिनाते हुए कहता है कि हम तो पहले ही चांद पर पहुंच चुके हैं। युवक कहता है कि वह पैसे लगाकर जा रहे हैं न। हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे हैं। क्या आपको पता नहीं है? इस पर सवाल पूछने वाला शख्स कहता है, नहीं। हम तो चांद पर नहीं रह रहे हैं। 

इस पर शख्स कहता है, 'चांद पर पानी नहीं है? इधर भी नहीं है। वहां गैस है? इधर भी नहीं है। वहां बिजली है? यहां भी देखें लाइट नहीं है। इस पाकिस्तानी युवक का वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब इस बीच पाकिस्तान का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। 

Auto Rickshaw Video: "इसको रेसिंग में लो", ऑटो वाले ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख खुली रह जाएंगी आंखें

इस वीडियो को X (पूर्व में ट्विटर) पर @taimoorze नाम के अकाउंट से 1 सितंबर को शेयर करते हुए लिखा गया, पाकिस्तानी भी चांद पर जा रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो 'नदीम' नाम के एक टिकटॉकर ने शेयर किया था। इसके बाद लोग शख्स की एडिटिंग के दीवाने हो गए हैं। 
 

यह एक स्पूफ वीडियो है जो 2.18 मिनट का है। इसमें मजाकिया अंदाज में एक 'पाकिस्तानी' शख्स के चांद पर लैंड करने की कहानी दिखाई गई है। वायरल वीडियो में तीन शख्स एक लैब में दिख रहे हैं। एक शख्स कुर्ता-पयजामा और हेलमेट लगाकर रॉकेट पर बैठा है। 

Ajab-Gajab: भारत के इस गांव में कोई नहीं बना सकता है दो मंजिला घर, माना जाता है अशुभ, जानिए क्या है वजह

रॉकेट लॉन्च होता है और आकाश में जाकर शख्स कहता है मुझसे राकेट गिर गया। इस पर लैब में बैठे शख्स कहते हैं- कोई बात नहीं। अब तुम्हारे पास खुद शक्ति आ गई हैं। मैं तुम्हारी स्पीड बढ़ा रहा हूं। तुम खुद वहां पहुंच जाओगे। 

लैब में बैठे शख्स कहते हैं कि इंडिया वालों को लगता था कि हम चांद पर नहीं पहुंच पाएंगे। लेकिन हम चांद पर पहुंच कर इन्हें दिखाएंगे। चांद पर जा रहा शख्स कहता है कि मैं लगता है कि गलत रास्ते पर आ गया। इस पर नीचे बैठा शख्स कहता है कि तू तो नरक पहुंच गया है। बाकी आप खुद वीडियो में देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed