Chutkule in Hindi: हंसते रहने वाले व्यक्ति को हर कोई पसंद करता है। हर कोई ऐसे व्यक्ति से दोस्ती करना पसंद करता है जो किसी भी टेंशन से आसानी से निपटते हैं। दफ्तर हो या घर हमें हर जगह मुस्कुराते रहना चाहिए। हंसी में हमारी सेहत का राज छिपा है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Chutkule in Hindi: जब लड़के के अरमानों पर दादा ने फेर दिया पानी, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
लड़की से लड़का बोला- डार्लिंग मुझे तुम्हारी आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है।
पीछे से एक बूढ़ा बोला- हमारी गाय नहीं मिल रही, दिखे तो बताना बेटा
टीचर - पिंटू, 'सांप की दुम पर पैर रखना' मुहावरे का अर्थ बताओ
पिंटू- पत्नी को मायके जाने से रोकना।
टीचर पिंटू के इतने गहरे ज्ञान से हैरान हैं।
Viral Jokes: सास से बोला दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा, पढ़िए मजेदार चुटकुले
टीचर– संजू यमुना नदी कहां बहती है ?
संजू– जमीन पर
टीचर– नक्शे में बताओं कहां बहती है ?
संजू– नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा।
Jokes: आधी रात को पुलिस ने संता के घर का दरवाजा खटखटाया, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?
लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो,
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं?
लड़का- हां हां, जरूर,
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया? लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है,
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है!