फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: पत्नी से परेशान आदमी पहुंचा डॉक्टर के पास, फिर जो हुआ जानकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Thu, 25 Nov 2021 05:40 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 25 Nov 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Funny Viral Jokes Man troubled by wife reaches doctor then you will be shocked to know what happened
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock

आज कल की बिजी लाइफ और अधिक स्ट्रेस की वजह से लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती चली जा रही है, लेकिन कोशिश करें हर रोज आप कम से कम 5 मिनट तो जरूर खुलकर हंसें। अंग्रेजी में एक कहावत है 'लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसिन' मतलब हंसी सबसे अच्छी दवा है। हंसते समय हमारे शरीर की मांसपेशियों में जो खिचाव आता है वह एक एक्सरसाइज की तरह होता है। हंसने के दौरान जो हार्मोन रिलीज होते हैं वह भी सेहत पर पोजिटिव असर डालते हैं। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से आपको अच्छी नींद भी मिलती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ कर जरूर हंसी आ जाएगी... 



एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया 
आदमी- डॉक्टर मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं
एक कहता हूं तो दो कहती है, हर समय चिड़चिड़ करती रहती है,
मेरी सुनती ही नहीं, क्या आप उसे शांत करने की कोई दवा दे सकते हैं...?
डॉक्टर ने गहरी सांस ली और बोले- अबे ये सब इतना आसान होता तो मैं संडे को भी क्लिनिक खोल कर क्यों बैठता...


 
Funny Viral Jokes Man troubled by wife reaches doctor then you will be shocked to know what happened
जोक्स - फोटो : Istock

एक महिला के पास फोन आया -
आपका बेटा हमारे पास है, 25000 लेकर आओ...
महिला - मैं पुलिस को फोन करती हूं...
फोन करने वाला - हम पुलिस ही बोल रहे हैं,
आपके बेटे का अपहरण नहीं, चालान हुआ है...!

Funny Viral Jokes Man troubled by wife reaches doctor then you will be shocked to know what happened
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर ने महिला के मुंह में थर्मामीटर रख कर कुछ देर मुंह बन्द रखने को कहा...
पत्नी को कुछ देर खामोश देख कर पति ने पूछा...
डॉक्टर साहब...ये जादुई चीज कितने की आती है...?

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Viral Jokes Man troubled by wife reaches doctor then you will be shocked to know what happened
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी ने पूछा- भैया ये रास्ता किधर जाता है...?
पप्पू ने कहा- ये रास्ता बर्बादी की तरफ जाता है,
आदमी ने फिर पूछा- वह कैसे...?
पप्पू बोला- इसलिए कि इस रास्ते से मेरी बरात आई थी...
विज्ञापन
Funny Viral Jokes Man troubled by wife reaches doctor then you will be shocked to know what happened
जोक्स - फोटो : iStock
एक गणितज्ञ ने अपनी मंगेतर को
लिखा---
12.999999.........
बेचारी बहुत मगजपच्ची करके,
बहुत दिन लगाकर समझ पाई कि गणितज्ञ ने लिखा है, (13) तेरा होने लगा हूं....
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed