Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी है। काम के बोझ और समय न मिलने की वजह से लोगों के पास हंसने का भी समय नहीं है। हालांकि हमें अपने समय में कुछ टाइम निकाल दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से मन तरोताजा रहता है और आपसे नकारात्मकता दूर रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Jokes in Hindi) को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: टीचर: अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए? छात्र ने दिया गजब का जवाब
टीचर- अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
छात्र- चुपचाप खुजाकर सो जाना चाहिए.. क्योंकि आप कोई रजनीकांत तो हो नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे।
संता- अगर कोई गलती हो जाए तो पता है क्या करना चाहिए?
बंता- क्या?
संता- शांति से बैठकर सोचना चाहिए कि नाम किसका लगाना है।
Hindi Chutkule: पप्पू को अनजान नम्बर से आया मैसेज, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
पति- बोलो! क्या हुआ?”
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।
Latest Jokes: संता ने बताया 'आई लव यू' का आविष्कार किस देश में हुआ? पढ़िए मजेदार जोक्स
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया,
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई।
भोलू- किसने मारा?
गोलू- सूरज की मम्मी ने...