Funny And Viral Chutkule in Hindi: आजकल की भागमभाग जिंदगी में प्रसन्न रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हम हंसते रहते हैं, तो हमारा मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। अगर हम बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय जल्दी बीत जाता है। हंसने से मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से इंसान बच सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: टीचर छात्रों से - कांटे भरे रास्तों पर आपका साथ कौन देगा..? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
टीचर छात्रों से- कांटे भरे रास्तों पर आपका साथ कौन देगा..?
मोंटू- सर, चप्पल...!
फिर क्या से मोंटू की हुई जोरदार कुटाई...!
लड़की कुर्ती सिलवाने दर्जी के पास गई और बोली...
भैया, कुर्ती में बाजू 'नेट' वाली लगाना
दर्जी - 2G या 3G?
लड़की बेहोश
भरी दोपहरी में, धूप में कुछ लोग बस की राह देख रहे थे
तभी एक भिखारी आया और सबसे 1-2 रुपये लिए ऑटो बुक करके निकल लिया!
और सब बस का इंतजार करते रहे
दोस्त - तेरी बीवी कुछ कहती नहीं, जब शाम को दारू पीकर घर जाता है...?
चिंटू- कहती नहीं, बोलती है...!
दोस्त - क्या...?
चिंटू- बोलती है, कीड़े पड़ेंगें.. तुम्हारे दोस्तों को जिन्होंने तुम्हें बिगाड़ा...!