जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: जब नासा ने संता को चांद पर भेजने का फैसला किया, आगे की कहानी जानने के बाद खिलखिलाकर हंस उठेंगे आप
पुराने जमाने में जब कोई अकेला बैठकर हंसता था।
तो लोग कहते थे कि इस पर भूत-प्रेत का साया है।
आज कोई अकेले में बैठकर हंसता है तो कहते हैं...
मुझे भी सेंड कर दे भाई।
संता के बेटे का एक्सीडेंट हो गया।
डॉक्टर - आपके बेटे के दोनों पैर काटने पड़ेंगे।
संता ने अपना सिर पकड़ लिया।
डॉक्टर - क्या हुआ?
संता - कल ही नालायक को नई चप्पल दिलाई थी।
दो दोस्तों में लड़ाई हो रही थी...
काफी देर हो गई, तो तीसरे दोस्त ने पूछा -
तुम दोनों लड़ क्यों रहे हो?
पहला दोस्त - जब मैं लहसुन-प्याज नहीं खाता, तो
इसने चिकन में डाला क्यों?
डॉक्टर - खाना कहां खाते हो?
पप्पू - रोजाना होटल में ही खाता हूं।
डॉक्टर - अरे रोजाना होटल में खाना मत खाया करो।
पप्पू - ओह! ठीक है अब पैक करा के घर ले आया करुंगा।
डॉक्टर बेचारा बेहोश हो गया।