Funny Jokes: अगर आप मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसना शुरू कर दीजिए। हंसने से कई परेशानियों को हम भूल जाते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। योग गुरु और हेल्थ एक्सर्ट्स भी स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान के जीवन में गर्माहट घोलते हैं। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो हर दिन खुलकर हंसा करें। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं।
Funny Jokes: पप्पू ने बताया झगड़ते वक्त बीवी का मन कैसे भटकाना चाहिए, पढ़िए मजेदार चुटकुले
पप्पू- झगड़ते वक्त बीवी का मन कैसे भटकाना चाहिए, पता है?
गप्पू- नहीं, तुम ही बताओ।
पप्पू- सिर्फ इतना बोलो- 'सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या...?'
ये 100 फीसदी काम करता है...!
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया, एक बच्चा ये देख रहा था,
उसने अपने पिता से पूछा- पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं?
पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं...
रमेश- भाई ये बता I am going का मतलब क्या होता है?
सुरेश- मैं जा रहा हूं।
रमेश- अरे! मैं 20 लोगों से पूछ चूका हूं, सब चले जाने की बात करते हैं लेकिन जवाब नहीं बताते।
Jokes: टीचर - लोफर और ऑफर में क्या फर्क है, स्टूडेंट का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे, तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए, तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए।
बेटा- पापा चलो इकट्ठे ही चलते है।
पिता- क्यों ?
बेटा- मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है।