फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 13 Jul 2025 06:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 06:01 PM IST
सार

Hindi Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए।

विज्ञापन
Funny Jokes Majedar chutkule in hindi viral jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes:  हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा
पत्नी- क्या हुआ जी...?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए...!
पत्नी- तो आप कैसे बचे...?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था...!
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का...!
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है...!
पत्नी गुस्से में- ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी...?
 

Funny Jokes Majedar chutkule in hindi viral jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है...!
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने...!
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में...!
पति बेहोश...!


 

Funny Jokes Majedar chutkule in hindi viral jokes
Funny Jokes - फोटो : freepik

पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है, अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो।
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो।
पलटू-  की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Majedar chutkule in hindi viral jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।

Hindi Jokes: सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

 

विज्ञापन
Funny Jokes Majedar chutkule in hindi viral jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पप्पू की छत टपक रखी थी ठीक डाइनिंग टेबल के ऊपर।
प्लम्बर ने पूछा- आपको कब पता चला कि छत टपक रही है?
शराबी- जब कल रात को मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed