फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: जीजा- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? साली की बात सुनकर बोलती हो गई बंद

Mon, 08 Dec 2025 07:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Dec 2025 07:18 PM IST
सार

Funny Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Funny Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Latest Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोकस् को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
काका-  हेलो कौन...?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
काका (खुश होकर) - कौन हैं आप...?
लड़की- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया, वो बोले- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
 

Funny Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Latest Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

जीजा-  तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
साली- लोग समय के साथ बदल जाते हैं,
लेकिन आप नहीं बदले
जीजा (खुश होते हुए)- वो कैसे?
साली- जब मैं आपसे मिली थी, आप तब भी
बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो... 
 

Funny Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Latest Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पति- आजकल तुम ना सिगरेट पीने से रोकती हो,
ना शराब पीने से, क्या सब शिकायतें खत्म?
पत्नी- नहीं, वो क्या है ना LIC वाला परसों ही
पोलिसी के सब फायदे बता कर गया है...

Chutkule in Hindi: साली का सवाल सुनकर जीजाजी हो गए बेहाल, पढ़िए मजेदार जोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Latest Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
अंकल- अरे बेटा ये पैर में पट्टी कैसी बांध रखी है, क्या हुआ?
पप्पू- कुछ नहीं अंकल बाइक से गिर गया चोट लग गई है...!
अंकल- ओह हो हो बेटा 'दवा-दारु' ले ली...?
पप्पू- हां अंकल गिरने से पहले ही ली थी...!

Funny Jokes: पड़ोस में चीनी मांगने गया पप्पू, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी



 
विज्ञापन
Funny Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Latest Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दो, दो दिन से कुछ नहीं खाया।
चिंटू ने 500 का नोट निकाला और पूछा 300 रुपये खुल्ले हैं?
भिखारी- हां, हैं।
चिंटू- तो उसी से कुछ लकेर खा लो भाई।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed