अगर आप जीवनभर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसने के लिए आदत डाल लीजिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वह अपनों के साथ बैठकर अपना दुख और दर्द बांट सके। इसकी वजह से इंसान कम उम्र में ही मानिसक तनाव का शिकार हो जा रहे हैं जिसके कारण वह कई बीमारियां से घिर जा रहे हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जो रोते हुए इंसान को भी हंसा देंगे।
Funny Jokes: जब शराब पीकर घर लौटा दामाद, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था...
तभी आंटी बाहर आई
आंटी- क्यों खड़े हो ?
लड़का- ऐसे ही
आंटी- बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढ़ों लिखो कैरियर सेट कर लो
लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा
मास्टर बच्चे की शिकायत कहने घर आया मास्टर- पप्पू तुम्हारे दादाजी कहां हैं?
पप्पू- जी दादाजी तो 10 दिन पहले चल बसे
मास्टर- क्या ?? क्या हुआ था उनको ?
पप्पू- हुआ कुछ नहीं था, योगा कर रहे थे, करते करते चले गए
मास्टर- कैसे ?
पप्पू- योगगुरु ने बोला कि सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब छोड़ना तुरंत लाइट चली गई,
फिर 3 घंटे बाद आई, तब तक दादाजी चल बसे।
शादी के अगले दिन ही अचानक पति अपनी बीवी को पीटने लगा...
लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को?
पति ने बोला।।।इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के लिए।
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।
एक विदेशी लड़की भारत आयी
लड़की- मुझे dongal देखना है
आदमी- कौन सी कंपनी का
लड़की- अरे तुमने dongal नहीं देखा क्या ?
दोस्त- नहीं, एयरटेल का था या आईडिया का बंगाली अरे बाबा dongal,,,
आमिर खान का फिल्म dongal।