इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बचा रहता है। बड़े बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है जिससे घर में खुशहाली रहती है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए एक से बढ़कर एक जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: हैंडसम लड़के ने क्लास में आते ही कही ऐसी बात, लड़कियां हो गईं बेहोश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
रमेश- समंदर में दही डाल रहा था तो सुरेश ने पूछा- क्या कर रहे हो?
रमेश- लस्सी बना रहा हूं।
सुरेश- तेरी इन्ही हरकतों से लोग हम पर हंसते हैं, इतनी लस्सी पिएगा कौन!
शराबी दरवाजे पे दस्तक देता है? उसकी बीवी दरवाजा खोलती है।
शराबी- कौन हैं आप?
बीवी- मुझे भूल गए।
शराबी- नशा हर गम को भुला देता है बहन।
एक आदमी डॉक्टर के पास गया डॉक्टर साहब बुखार आए गवा है।
डॉ. ने चेक किया और दवाईयां लिखने लगा
आदमी- डॉक्टर साहब...कड़वी दवा न लिक्खेव
डॉक्टर को गुस्सा आ गया और बोला- तो रसगुल्ला लिख देई का बे?