Most Funny Chutkule in Hindi: आजकल की भागमभाग जिंदगी में हम सभी के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में भी खुशहाली बनी रहती है। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। हम दिन में कभी भी हंस हंसते सकते हैं, क्योंकि हंसने का कोई समय नहीं होता है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं मिल रही है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर आप हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंहे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....
Funny Jokes: जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
संता जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया।
संता को गुस्सा आया और टांग आगे करके बोला, ''ले काट ले जितना काटना है काट ले''
सांप ने फिर तीन-चार बार काटा और थक कर बोला, ''अबे तू इंसान है या भूत''
संता- मैं तो इंसान ही हूं लेकिन मेरा ये पैर नकली है।
दरोगा- इतनी शराब क्यों पी रखी है?
शराबी- मजबूरी है भइया।
दरोगा- कैसी मजबूरी?
शराबी- शराब की बोतल का ढक्कन खो गया था।
गरीब आदमी की बात सुन अमीर आदमी हो गया बेहोश
अमीर आदमी- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, नौकर है, सबकुछ है, तेरे पास क्या है?
गरीब आदमी- मेरे पास एक बेटा है। जिसकी गर्ल-फ्रेंड तेरी बेटी है।
एक बार तीन पागल ट्रेन में सफर कर रहे थे।
अचानक किसी ने चेन पुलिंग कर दी।
पहला- यार लगता है ट्रेन का पेट्रोल खत्म हो गया है।
दूसरा- लगता है कि ट्रेन का पहिया पंक्चर हो गया है।
तीसरा- रुक भाई मैं उतर कर देखता हूं।
(नीचे से चिल्लाता है) अरे भाई ट्रेन के तो सारे टायर ही निकल कर भाग गए।