इंसान की सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। वह किसी भी समय खुलकर हंस सकता है। हंसने-हंसाने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि दिनभर में कभी भी हंस सकते हैं। खुलकर हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है जिसकी वजह से कई बीमारियां दूर रहती हैं। मानसिक व शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए आपकी हंसी एक बेहद फायदेमंद दवा है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बेहद मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Funny Jokes: बेटा- मुझे शादी नहीं करनी! मुझे औरतों से डर लगता है, पिता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
बेटा- मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा! फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी।
सोनू- पापा, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
पापा- बेटा तू तो करोड़ों का है...
सोनू- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!
फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की बरसात कर दी और खूब धोया।
एक छोटे शहर का लड़का दिल्ली घूमने गया,
अपने शहर वापस आया और अपने दोस्तों से बोला पता है जितनी भीड़ दिल्ली वालों की शादी में होती है,
उससे ज्यादा भीड़ तो अपने यहां तब होती है जब खराब ट्रांसफॉर्मर ठीक होता है।
पति- मेरे सीने में बहुत दर्द हो रहा है, जल्दी से एम्बुलेंस के लिए फोन लगाओ।
पत्नी - हां, लगाती हूं जल्दी अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ।
पति - रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है...!